ग्रेटर नोएडा

karva chauth 2018: चांद देखने से पहले भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो चंद्रदेव हो जाएंगे रुष्ट

karwa chauth 2018
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2018, 3:13 PM IST
Feature image

नोएडा.Karva Chauth 2018 के पर्व पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। करवा चौथ केे दिन कुछ कार्य ऐसे होते हैं, उन्हें भूल कर भी नहीं करना चाहिए। इस बार karva chauth 27 अक्टूबर का है। करवा चौथ 2018 के दिन किए गए उपाय सुहागिनों के लिए अधिक शुभ होंगे। लेकिन इस दिन कुछ चीजों से बचना है या परहेज करना है।

ऐसा करने पर नहीं मिलेगा फल

karva chauth के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर दिन में कथा पढ़ती है। रात के समय चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। चांद निकलने पर अर्घ्य चढ़ाकर पति का चेहरा देखा जाता है। चांद के दर्शन और उपवास खोलने से पहले कुछ चीजें हैं जिनका खास ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर कोई इसका ध्यान नहीं रखता है तो चंद्रमा नाराज हो जाते हैं। इससे वत्र रखने वाली महिलाओं को पूजा का फल नहीं मिलता। इस दिन सास व अन्य किसी बुजुर्ग का खासतौर पर अपमान नहीं करना चाहिए। साथ ही बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद का भी महत्व होता है।

इन चीजों से रहे दूर

करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाओं को सफेद चीजों से दूर रहना चाहिए। उस दिन सफेद व काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। दूध उबालने का भी परहेज रखना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो मान्यता के अनुसार चंद्र देव रुष्ट हो जाते हैं और अशुभ फल देते हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं फैशन व डिजाइन के अनुसार रंग चुनती है। सफेद व काले के साथ-साथ नीला रंग भी नहीं चुनना चाहिए। इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता और व्रत भी नहीं लगता है। साथ ही सुहागिनों के लिए यह अशुभ होता हैं। साथ ही सुहाग का कोई भी सामान करवा चौथ को नहीं फेंकना चाहिए। सुहाग के सभी सामान को संभाल करें रखे।

karwa chauth 2018: shubh muhurat

27 अक्‍टूबर 2018, शनिवार- शाम 5.36 से 6.54 तक .
27 अक्‍टूबर 2018, शनिवार- चंद्रोदय रात 8 बजे .

Updated on:
21 Oct 2018, 3:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह