karva chauth 2018 kab hai
नोएडा. Karwa Chauth 2018 का वत्र इस बार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जलना व्रत रखेंगी। महिलाएं वत्र रखकर भगवान शिव व मां पार्वती से पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती है। सुहागिनों के लिए खास करवा चौथ का व्रत कई रिश्तों को दर्शाता है। दरअसल में अब करवा चौथ का वत्र सिर्फ पत्नी ही नहीं रखती, बल्कि बदलते दौर में प्रेमी व प्रेमिकाएं भी रखते है।
(Karva Chauth) का व्रत (Vrat) का समय
पंडित आचार्य गोपाल शर्मा ने तिाया कि Karva Chauth का व्रत (Vrat) 27 अक्टूबर 2018 को रखा जाना है। करवा चाैथ के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त करीब 1 घंटे 20 मिनट है। यह शुभ मुहूर्त 27 अक्टूबर 2018 को शाम 5.36 से शाम 6.54 बजे तक होगा। रात के समय महिलाएं चंद्र को अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। उन्होंने बताया कि बदलते दौर में अब महिलाओं के अलावा कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखने लगी हैं।
वहीं बदलते दौर में पति भी अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का वत्र रखते है। साथ ही अब कुंवारे लड़के भी करवा चौथ का वत्र रखते है। रोहित पेशे से इंजीनियर है। इनका रिस्ता तय हो चुका है। रोहित की माने तो ये लव मैरिज कर रहे है। इससे पहले भी उन्होंने अपनी प्रमिका के लिए वत्र रखा था। इस बार भी अपनी होने वाली पत्नी के लिए वत्र रखेंगे। एक अकेले रोहित ही नहीं, बल्कि सुमित भी वत्र रखेंगे। सुमित इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है। सुमित ने बताया कि वे अपनी प्रमिका के लिए करवा चौथ का वत्र करेंगे।
नहीं होती छलनी की जरुरत
पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए कुंवारे लड़कों को छलनी का इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं। वे अपनी प्रेमिका या मंगेतर की फोटो देखकर व्रत पूरा कर सकते हैं।