ग्रेटर नोएडा

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इस खिलाड़ी को स्टूडेंट्स रत्न व खेल गौरव अवॉर्ड देने की घोषणा, जानिये वजह

Highlights . केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शिवम ठाकुर को बुलाया दिल्ली स्थित अपने दफ्तर . बधाई देते हुए अवॉर्ड देने की घोषण. इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मेडल और सिल्वर मेडल किए थे हासिल        
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2020, 12:23 PM IST
kiran.jpeg

नोएडा। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ग्रेटर नोएडा के शिवम ठाकुर को मंगलवार को बधाई देते हुए सम्मानित किया है। शिवम ने 8 से 12 फरवरी तक मलेशिया में आयोजित हुई इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मेडल हासिल किए हैं। शिवम ने सिंगल कैटागिरी कैटेगरी में 1 गोल्ड और ग्रुप कैटागिरी में एक सिल्वर मेडल हासिल किया है। किरण रिजिजू ने शिवम को स्टूडेंट्स रत्न और खेल गौरव अवॉर्ड देने की घोषणा की है।

मूलरूप से बिहार निवासी शिवम ठाकुर माता—पिता के साथ ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में रहते है। ये शूटिंग गेस्म में हिस्सा लेते है। साथ ही राष्ट्रीय संस्था स्कूल गेम्स एंड एक्टिविटी डेवलपमेंट फाउंडेशन से जुड़े हुए है। शिवम ठाकुर ने खुद को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत की है। शिवम ठाकुर ने मलेशिया में आयोजित हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिन में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल किया है।

मेडल जीतने के बाद शिवम के घर में खुशी का माहौल है। शिवम ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को दिल्ली स्थित अपने दफ्तर में बुलाया था। दफ्तर में शिवम को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही उन्हें 15 अगस्त पर खेल गौरव अवॉर्ड के अलावा स्टूडेंट्स रत्न अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है।

Updated on:
26 Feb 2020, 12:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All