ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में ‘लेडी डॉन’ गैंग का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी हिरासत में

ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला द्वारा संचालित संगठित लूट गैंग का भंडाफोड़ किया है। 'लेडी डॉन' तनु शर्मा समेत 11 लोगों पर कार्रवाई की गई है। गैंग से 5 टन लोहा, नकदी, ट्रक और अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

2 min read
ग्रेटर नोएडा में 'लेडी डॉन' गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है।PC: IANS

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित लूट गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों पर कार्रवाई की। इस गैंग की सरगना एक महिला है, जिसे इलाके में 'लेडी डॉन' के नाम से जाना जाता है। उस पर आरोप है कि पिता की मौत के बाद उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक गैंग बनाया और इनके साथ मिलकर लूट का अपराध शुरू किया। आरोपी तनु शर्मा अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से लूट की वारदात को अंजाम दे चुकी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस गैंग में दो महिलाएं, सात पुरुष और दो नाबालिग शामिल हैं।

लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, और वाहन बरामद

पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगभग 5 टन लोहा, दो स्कॉर्पियो, एक ट्रक, 70 हजार रुपए नकद और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। गैंग की सरगना तनु शर्मा का बॉयफ्रेंड केडी उर्फ अभिषेक अभी फरार है, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि 11 जून को गाजियाबाद से सूरजपुर जा रहे एक ट्रैक्टर ड्राइवर को बिसरख थाना क्षेत्र के पास लूट लिया गया था। ट्रैक्टर में करीब 8,810 किलोग्राम एंगल और प्लेट थी, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए से अधिक आंकी गई थी।

ऐसे हुआ गैंग का खुलासा

पुलिस ने इस लूट की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और खुफिया सूचनाओं के आधार पर इस गिरोह की पहचान की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तनु शर्मा और उसके सहयोगियों ने मिलकर लूट की योजना बनाई थी।

पिता की मौत के बाद संभाला धर्मकांटा

पुलिस ने इस लेडी डॉन के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय तनु शर्मा कक्षा 12 तक पढ़ी है और अपने पिता की मृत्यु के बाद सेक्टर-36 ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर मार्केट स्थित धर्मकांटा का संचालन कर रही थी। वहीं, उसकी मुलाकात इस लूट में शामिल कई लोगों से हुई। गिरोह ने धर्मकांटे पर ही योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।

Published on:
20 Jun 2025 08:21 am
Also Read
View All
दहेज के खिलाफ दो बहनों की चीख: ‘क्या देश की बेटियां ऐसे ही मरती रहेंगी? हमारी जान बचाइए’

दीपिका की आखिरी कॉल के बाद उठे सवाल, परिवार बोला- ‘पास का अस्पताल छोड़ दूर क्यों ले गए?’

Noida Dowry Case: नोएडा दहेज मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दहला दिल, तिल्ली फटी और हड्डी तक गहरे जख्म, प्रताड़ना से तंग आकर दीपिका ने दी थी जान

स्कॉर्पियो से नहीं भरा पेट, तो मांगी फॉर्च्यूनर! ग्रेटर नोएडा में शादी के 14 महीने बाद दीपिका ने छत से कूदकर दी जान

‘मैं अपनी मर्जी से जा रही हूं’, सुसाइड से पहले मोनिका ने बनाया 6 मिनट का वीडियो, फिर लगा लिया मौत को गले