ग्रेटर नोएडा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नोएडा की फूल मंडी में होगी मतगणना मतगणना को लेकर डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश शराब की दुकानें खुली मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई

less than 1 minute read
wine
योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नोएडा. लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान हो चुका है। 23 मई को मतगणना होगी। नोएडा की फूल मंडी में होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है।

23 मई को मतगणना के दिन जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। जिला अधिकारी बीएन सिंह ने सभी देशी-विदेशी शराब दुकानों के साथ ही रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब के साथ आबकारी लाइसेंस वाली दुकानें बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। तय तारीख को किसी ने भी शराब की दुकानें खोली तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना के दिन अंतिम परिणाम आने तक सभी दुकानेंं बंद रहेंगी।

मतगणना को लेकर जिला अधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में कर्मचारियों व कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें एनआईसी के अधिकारियों द्वारा सभी कंप्यूटर ऑपरेटर व अधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। ताकि बैलट पेपर की गणना निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न हो सके। इस दौरान आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी भी कर्मचारियों व कप्यूटर आॅपरेटर को उपलब्ध कराई गई।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
20 May 2019 12:40 pm