ग्रेटर नोएडा

इस तरह मायावती बनेंगी प्रधानमंत्री, दिग्गज नेता तैयार कर रहे है

संकल्प यात्रा के तहत युवाओं को जागरुक कर रहा है यह दिग्गज नेता
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 8:12 AM IST
mayawati
इस तरह मायावती बनेंगी पीएम, दिग्गज नेता ऐसे तैयार कर रहे है जमीन

ग्रेटर नोएडा. बसपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश ने मायावती को पीएम बनाने का लक्ष्य बनाया है। संकल्प यात्रा के तहत मायावती को पीएम बनाने के लिए यूथ के साथ सर्व समाज को जागरुक मायावती को पीएम बनाने के लिए जागरुक कर रहे है। रविवार से मिशन के तहत बहुजन यूथ फॉर के तहत संकल्प शुरू हो रही है। पहले चरण में यह यात्रा मायावती के पैतृक गांव बादलपुर से शुरू होकर दिल्ली जाएगी, उसके बाद में यूपी में होकर दिल्ली में ही समाप्त होगी। तीसरे चरण में यह संकल्प यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमार तक निकाली जाएगी। मिशन के तहत मायावती को पीएम बनाने के लिए युवाओं को जागरुक किया जाएगा।

दिल्ली से शुरू हो रही है यात्रा

पहले चरण में संकल्प यात्रा गाजियाबाद के धौलाना से 28 अक्टूबर से शुरू हो रही है। बहुजन यूथ फॉर मिशन के तहत नेक्स्ट पीएम बहनजी के नारे के साथ संकल्प शुरू होगी। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर विजयनगर, धौलानाख् हापुड़ होती हुई मेरठ तक जाएगी। उसके बाद में यह 29 को बिजनौर, 30 को पीलीभीत, 31 को लखीमपुर खीरी, एक नवंबर को लखनउ, 2 को गौंडा, तीन को गोरखपुर, चार को बनारस, 5 को मिजा्रपुर, 6 को चित्रकुट, 9 को अलीगढ़ और 10 नंवबर को खुर्जा, बुलंदशहर से होते हुए सिकंदरााबद दादरी से गाजियाबाद खत्म होगी।

वोट की जाएगी अपील

जय प्रकाश ने बताया कि बहुजन समाज यात्रा के दौरान पीएम बनाने के लिए बहनजी को वोट देने की अपील सर्व समाज व युवाओं से की जाएगी।उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक अधिकार के चलते वंचित वर्ग के लिए काम करने व मायावती को पीएम बनाने के लिए मिशन के तहत यह यात्रा शुरू की जा रही है।

यह भी है खास एजेंडा

एक तरफ यात्रा के दौरान जहां यूथ को जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। वहीं बीजेपी व कांग्रेस से दूर रहने की अपील भी की जाएगी। जयप्रकाश ने बताया कि मायावती पहले ही कह चुकी है कि वे देश में कांग्रेस के साथ कहीं भी गठबंधन नहीं करेंगी।

संकल्प यात्रा निकाली जाएगी पूरे देश में

जयप्रकाश ने बताया कि संकल्प यात्रा लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगी। दलित युवाओं को बहुजन समाज से जोड़ने व मायावती को पीएम बनाने की अपील यात्रा के दौरान की जाएगी। दूसरे चरण में यह संकल्प यात्रा पंजाब और हरियाणा राज्यों में निकाली जाएगी। उसके बाद में तीसरे चरण में राजस्थान व मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में चुनाव होने के बाद में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक निकाली जाएगी।

ये है जयप्रकाश

बीएसपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जचप्रकाश को मायावती ने राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद में निष्कासित कर दिया था। तभी से अलग होकर मायावती को पीएम बनाने का मिशन के तहत कार्य कर रहे है। ये दलित वर्ग के युवाओं को एकजूट कर समाज में भागदारी बनाने पर भी जोर दे रहे है।

Updated on:
27 Oct 2018, 8:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All