
ग्रेटर नोएडा। हार्इटेक सिटी ग्रेटर नोएडा में कुछ दिन पहले ही एक 7वीं कक्षा के छात्र द्वारा शारीरिक संबंध न बनाने पर पड़ोसी महिला द्वारा उसका प्राइवेट पार्ट जलाने का मामला सामने आया था।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।इसमें महिला ने आरोप लगाया है कि पहले छात्र ने उसकी बेटी के प्राइवेट पार्ट के साथ एेसी हरकत की थी।इसी से गुस्सा होकर महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया।वहीं पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस उन पर बयान बदलने का दबाव बना रही है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-यूपी पुलिस के सिपाही का वीडियो हुआ वायरल, थाना प्रभारी पर लगाये गंभीर आराेप
पुलिस जांच में भी यह बात आर्इ सामने
बता दें कि बादलपुर थाना क्षेत्र के सहारा एन्क्लेव में महिला पर आरोप लगा था कि शारीरिक संबंध न बनाने पर उसने 7वीं में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र को बंधक पहले अपने घर बंधक बनाया। इसके बाद गर्म चिमटे से उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया था।छात्र के परिजनों को इसका पता छात्र द्वारा अचानक देखने पर लगा।वहीं पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी पड़ोसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।वहीं अब जांच के दौरान पीड़ित की मां का आरोप है कि मंगलवार को 4 पुलिसकर्मी उनके घर आए और बयान बदलने का प्रेशर बनाया।ऐसा न करने पर पीड़ित के बेटे को आरोपित महिला की बेटी के साथ रेप के झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।
महिला ने छात्र द्वारा बेटी के साथ एेसा काम करने का लगाया आरोप
वहीं आरोपी महिला ने अब आरोप लगाया है कि सातवीं के छात्र ने उसकी बेटी के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की थी।वहीं इस मामले में एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा का कहना है कि पुलिस कोई दबाव नहीं बना रही है।आरोप लगाने वाली महिला के बेटे ने आरोपित महिला की बेटी के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड की है।इस मामले में जांच की जा रही है।