ग्रेटर नोएडा

पत्नी की हत्या के बाद खुद किया सुसाइड, ढार्इ पेज पर लिखी हत्या आैर खुदकुशी की वजह

दो महीने पहले ही हुर्इ थी शादी
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 10:04 AM IST
greater noida news
पत्नी की हत्या के बाद खुद किया सुसाइड, ढार्इ पेज पर लिखी हत्या आैर खुदकुशी की वजह

ग्रेटर नोएडा।हार्इराइज सोसायटी में एक शख्स ने अपनी पत्नी की सिलबट्टा मारकर हत्या कर दी।इतना नहीं इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।वहीं पुलिस को इसका पता सोसायटी के गार्ड से मिली जानकारी पर लगा।जिसके बाद पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।जिसमें पत्नी की हत्या कर आत्महत्या करने वाले पति ने लिखा है कि दो साल पहले मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से मैंने शादी की थी। शादी के दो महीने बाद से पत्नी मनीषा ने मुझसे और मेरी बड़ी बहन से झगड़ना शुरू कर दिया था।वह तलाक के नाम पर कई बार पैसों की मांग भी करती थी।लेकिन अब हद हो गई है, क्योंकि मनीषा ने उसकी बड़ी सगी बहन के संबंध में भी गलत आरोप लगाए हैं।मैं ये सहन नहीं कर सकता। आैर इसी के बाद शख्स ने यह बड़ा कदम उठा लिया। यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गैलेक्सी बैग सोसाइटी में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-घरेलू कलह में पत्नी की हत्या कर खुद भी मौत को गले लगाया

शादी के बाद इसी सोसायटी में शिफ्ट हुआ था गिरीश भटनागर

गैलेक्सी बैग सोसायटी के फ्लैट नंबर 1802 में रहने वाले दंपत्ति गिरीश भटनागर पत्नी मृतिका मनीषा कोहली का शव उन्हीं के कमरे में पड़ा मिला था।गाजियाबाद निवासी गिरीश नोएडा के एक निजी कंपनी में काम करते थे।जबकि उनकी पत्नी दिल्ली निवासी मनीषा घर में ही रहती थी। पति पत्नी की बीच अच्छे सम्बन्ध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार की शाम को भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। मनीषा के भाई ने बताया कि रविवार की शाम को वह अपनी बहन को फोन कर रहा था, लेकिन कोई फोन पिक नहीं कर रहा था।उसने अपार्टमेंट के गार्ड रूम में भी फोन किया, और उसे अपार्टमेंट में जाकर पता करने को कहा।गार्ड के कोशिश के बाद भी जब दरवाजा न खुलने की जानकारी मिली। तब वह सीधा पुलिस चौकी पहुंचा।वहां से वह पुलिस के साथ अपार्टमेंट पहुंचा और गार्ड को लेकर अपनी बहन के फ़्लैट पहुंचा। काफी कोशिश के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो सबने मिलकर गेट तोडा और भीतर गए। अंदर मनीषा का खून से लतपथ शव पड़ा था और उसके बहनोई गिरीश का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने इस घटना की जानकारी अपने अफसरों को दी।

शादी के बाद से शुरू हो गया था गृह कलेश आैर गर्इ जान

दो महीने पहले ही गिरीश ने मनीषा से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही दाेनों में झगड़ा शुरू हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है गृह कलेश के चलते पहले पति ने पत्नी की हत्या की। उसके बाद स्वयं आत्महत्या कर ली। मृतक भटनागर सुसाइड नोट लिखकर गया था। जिसमें साफ-साफ लिखा है कि पारिवारिक गृह कलेश के चलते यह कदम उठाना पड़ रहा है।पुलिस मामले की छानबीन कर जांच में जुट गई है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी