ग्रेटर नोएडा

यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर

आपकी जेब पर पड़ेगा इस फैसले का असर
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2018, 11:56 AM IST
yamuna expressway

ग्रेटर नोएडा।अगर आप भी यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करते है, तो यह खबर आप के लिए बड़ी आैर महत्वपूर्ण है। इसका कारण इस बार यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर के दौरान टोल का न बढ़ना है। इतना ही नहीं टोल पर तमाम तरह की सुविधा बढ़ने के बाद ही आपकी जेब पर थोड़ा बोझ बढ़ सकता है, लेकिन इससे पहले आप पिछले साल के टोल रेटों पर ही यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा से लेकर आगरा तक सफर कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें-मायावती ने बनवाये थे ये स्कूल तीन, गुना फीस बढ़ी तो भड़के अभिभावक

इसलिए इस बार भी नहीं बढ़ेगा एक्सप्रेस वे पर टोल

दरअसल यमुना प्राधिकरण ने इस साल भी यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल रेट बढ़ाने की मंजूरी देने से साफ इनकार कर दिया है। प्राधिकरण पिछले दो सालों से टोल रेट बढ़ने की जेपी इंफ्राटेक की मांग को खारिज कर रहा है। इसका कारण यमुना एक्सप्रेस वे बनाने वाली कंपनी जेपी इंफ्राटेक का यमुना प्राधिकरण के साथ तय अग्रीमेंट है। इस अग्रीमेंट के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर वादा अनुसार सुविधा करने पर ही टोल रेट में बढ़ोतरी की जा सकेंगी।

जब तक नहीं होगी यह सुविधा, तब तक नहीं बढ़ेगा टोल रेट

वहीं यमुना प्राधिरकण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे बनाने वाली कंपनी जब तक जेपी इंफ्राटेक यमुना एक्सप्रेस वे पर तय अग्रीमेंट के अनुसार यात्रियों को सुविधा नहीं देगा तब तक टोल रेट बढ़ाने की मंजूरी नहीं मिलेगी। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 168 किमी लंबे एक्सप्रेस वे पर सफर करने वाले लोगों को कंपनी की ओर से सभी जरूरी जनसुविधा उपलब्ध करानी थी। इनमें करीब दस से भी ज्यादा एेसी सुविधा है, जो एक्सप्रेस वे बनाते समय कंपनी ने अग्रीमेंट में दी थी, लेकिन इन सुविधाआें का अब तक कुछ पता नहीं है। इन सुविधाआें में मुख्य रूप से तीनों टोल प्लाजा पर ट्रॉमा सेंटर, जरूरी मेडिकल सुविधा, एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले वाहनों का डेटा तैयार कराना,हार्इवे साथी एेप, 10 स्पीड गन तैनात करना, मेटल बीम क्रैशर बैरियर के साथ ही ओवर स्पीड वाहनों का चालान और इमरजेंसी कॉल बाक्स लगाना है। कंपनी द्घारा एक्सप्रेस वे पर यह सभी सुविधा तैयार कराने पर ही एक्सप्रेस वे पर टोल बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। इन सुविधाआें के न होने की वजह से ही इस बार भी एक्सप्रेसवे पर टोल नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी