ग्रेटर नोएडा

यूपी के इस हाईवे पर अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे टोल टैक्स, ऐसे मिलेगी सुविधा

सफर के दौरान टोल प्लाजा पर वाहन रोकने की भी जरुरत नहीं है, चिप से अकाउंट में जमा हो जाएगा टोल टैक्स
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2018, 2:23 PM IST
toll

ग्रेटर नोएडा. नेशनल हाईवे पर अब सफर के दौरान टोल टैक्स चुकाने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। टोल प्लाजा के 2 किलोमीटर पहले ही टोल टैक्स भर सकते है। यूपी के नेशनल हाईवे-91 पर आॅनलाइन टोल टैक्स जमा करनेे की सुविधा शुरू कर दी गई है। सफर के दौरान बगैर रुके ही टोल टैक्स जमा कर सकते है। टोल टैक्स के अधिकारियों की माने तो लोग धीरे-धीरे आॅनलाइन की सुविधा अपना रहे है। आॅनलाइन टोल टैक्स जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ सफर करने वाले लोगों को दिक्कत नहीं उठानीी पड़ रही है।

नेशनल हाईवे-91 दिल्ली से हावड़ा को जोड़ता है। इस रुट से कई राज्य के लिए वाहन आते-जाते है। जिसकी वजह से वाहनों की भीड़ अधिक रहती है। वहीं टोल पर भी टैक्स जमा करने वालों की अधिक भीड़ रहती है। टोल पर भीड़ कम करने के लिए आॅनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा शुरू की गई है। दिल्ली से बुलंदशहर होते हुए अलीगढ़ , लखनउ का सफर करना अब लोगों के लिए आसान हो गया है। टोल पर टैक्स जमा करने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। मजेदार बात यह भी है कि सुविधा का लाभ लेने वालों को 10 प्रतिशत का कैश बैक भी मिल रहा है।

ऐसे कर सकते है टैक्स जमा

लुहारली टोल प्लाजा के प्रबंधक अमरेंद्र झा ने बताया कि आॅनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा का लाभ लेने के लिए कार के साइड वाले शीशे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन टैग लगवान होगा। यह एक चिप कार्ड है। टोल प्लाजा के 2 किलोमीटर पहले ही चिप कार्ड कैमरे के संपर्क में आ जाता है। इससे टोल टैक्स अकाउंट में जमा हो जाता है। आॅनलाइन सुविधा का लाभ लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह सुविधा सभी बूथ पर लोगों को दी जा रही है।

Published on:
Also Read
View All