ग्रेटर नोएडा

तीतर पकड़ने वाले नाबालिग ने की रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के पिता की हत्या, 50 रुपये बनी चौंकाने वाली वजह

. इशेपुर गांव में हुई थी रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के पिता की हत्या . हत्या के आरोप में पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार . पुलिस हत्या में यूज किया गया चाकु किया बरामद  
2 min read
• •
Updated: 26 May 2020, 10:59 AM IST
dankur.png

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली एरिया के इशेपुर गांव में हुई रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के पिता की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या के आरोप में एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह अनाथ है। बुजुर्ग की हत्या महज 50 रुपये के लिए की गई। पुलिस ने उसके पास से बुजुर्ग से लूटा गया मोबाइल, टार्च आदि सामान बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, ईशेपुर गांव में 21 मई की रात रक्षा मंत्रालय के अधिकारी राकेश शर्मा के पिता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा की हत्या कर दी गई थी। उस समय बुजुर्ग राजेंद्र प्रसाद शर्मा अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। उनकी धारदार हथियार से हत्या करने के बाद मौके से टार्च, मोबाइल फोन और नगदी लूट ली गई। घटना की रिपोर्ट राकेश शर्मा ने दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूटा गया फोन, टार्च और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकु बरामद कर लिया है।

डीसीपी जोन-3 राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग के पिता करीब 13 वर्ष पहले गायब हो गये थे। दो साल पहले उसकी मां की मौत हो गई। माता-पिता के न होने की वजह से वह नाना-नानी के पास रहने लगा। यह दिन रात जंगल में घूमकर तीतर पकड़ता था। उसने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष से वह मृतक राजेन्द्र शर्मा के पास भी आता जाता था। एक दिन उसने राजेन्द्र शर्मा के पास रुपये देखें थे। उसे लगा कि उनके पास 8-10 हजार रुपये हो सकते हैं। जिसके चलते उसने राजेंद्र शर्मा की हत्या कर दी। मृतक के पास उसे सिर्फ 50 रुपये ही मिले थे। जो उसने खर्च कर दिए।

Updated on:
26 May 2020, 10:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह