ग्रेटर नोएडा

इंश्योरेंस के 70 करोड़ हड़पने के लिए मालिकों ने फैक्ट्री में लगाई आग, पैसा भी नहीं मिला और पहुंच गए सलाखों के पीछे

ग्रेटर नोएडा में एसआएस मेडिटेक फैक्ट्री में 28 अक्तूबर को लगी थी आग 6 माह पहले भी इस फैक्ट्री में लगी थी आग आग लगने के बाद 9 करोड़ रुपये की मिली थी बीमा राशि
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2019, 2:57 PM IST
accuses of fire conspiracy
इंश्योरेंस के 70 करोड़ हड़पने के लिए मालिकों ने फैक्ट्री में लगाई आग, पैसा भी नहीं मिला और पहुंच गए सलाखों के पीछे

ग्रेटर नोएडा. इंडस्ट्रिल साइट-5 स्थित एसआएस मेडिटेक फैक्ट्री में 28 अक्तूबर को लगी आग के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री मालिकों ने लेनदारों और इंश्योरेंस क्लेम का पैसा हड़पने के लिए खुद ही आग लगाई थी। इस बाबत कोर्ट से भी दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद सूरजपुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

28 अक्तूबर को धू-धू कर जल कर खाक हुई एसआएस मेडिटेक फैक्ट्री में सीरिंज बनाने का काम होता था। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री मालिक ने लेनदारों और इंश्योरेंस क्लेम का पैसा हड़पने के लिए खुद ही फैक्ट्री में आग लगाई थी। इस बाबत कोर्ट से भी दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। इसके बाद सूरजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फैक्ट्री के मालिकों में से एक को नोएडा के सेक्टर-44 स्थित ओमैक्स रॉयल रेजीडेंसी निवासी सैयद मुजाहिर अस्करी और दूसरे को ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 निवासी सिंहराज को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक एसआरएस मेडिटेक कंपनी के मालिकों ने साजिश कर लोगों से ठगी करने और इंश्योरेंस क्लेम का पैसा हड़पने के लिए आग लगाई थी। आरोप है कि लगभग 06 माह पहले भी इस फैक्ट्री में आग लगी थी। तब उसका 09 करोड़ रुपये का बीमा था। उस घटना में फैक्ट्री के दो कर्मचारियों की भी मौत हो गई थी। आग लगने की उस घटना के बाद फैक्ट्री मालिकों ने दोबारा 70 करोड़ रुपये का बीमा कराया था। इस मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला कि लेनदारों और इंश्योरेंस का पैसा हड़पने के लिए दोनों फैक्ट्री मालिकों ने साजिश के तहत फैक्ट्री में खुद ही आग लगाई थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

Updated on:
28 Mar 2019, 2:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट