ग्रेटर नोएडा

करोड़ों रुपये का घाेटाला करने वाले इस आर्इएएस अधिकारी पर घोषित होगा इनाम, जानिए क्यों

जांच के बाद कमिश्नर प्रभात कुमार ने दर्ज कराया था आरोपी आर्इएएस समेत 21 लोगाें पर मुकदमा
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 4:14 PM IST
pc gupta
करोड़ों रुपये का घाेटाला करने वाले इस आर्इएएस अधिकारी पर घोषित होगा इनाम

ग्रेटर नोएडा।अब यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में स्थित यमुना प्राधिकरण में तैनात इस आर्इएएस के खिलाफ लुकआउट नोटिस आैर इनाम घोषित कर सकती है।इसकी वजह पूर्व आर्इएएस द्वारा यमुना प्राधिकरण में तैनाती के दौरान 126 करोड़ रुपये का जमीनी घोटाला करना है। जिसकी जांच में गड़बड़ी मिलने पर कमिश्नर आैर इस प्राधिकरण के चेयरमैन ने आरोपी समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।इसकी भनक लगते ही आरोपी व अन्य लोग फरार हो गये।वहीं पुलिस की कर्इ टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

इसके बाद जारी किया लुकआउट अब इनाम की तैयारी

प्राधिकरण के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता समेत 21 के खिलाफ मामला दर्ज होने के तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपितों को पकड़ नहीं पाई है। इस पर मेरठ मंडल के कमिश्नर डा. प्रभात कुमार ने एडीजी जोन प्रशांत कुमार, आइजी रामकुमार व एसएसपी डा.अजयपाल शर्मा को फोन कर नाराजगी जाहिर की।मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है।उन्होंने भी पुलिस के आला अफसरों को तत्काल कड़े और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है।एसएसपी ने कई टीम बनाकर आरोपितयों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।पुलिस के आला अधिकारियो का कहना है की आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस निकाला जा रहा है।ताकि आरोपी दूसरे देश में ना जा सके साथ ही आरोपियों के खिलाफ इनाम भी घोषित किया जा रहा है।ताकि आम जनता उनके बारे में पुलिस को जानकारी दे सके।

आरोपियों के ज्यादातर पते मिले फर्जी

वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि एफआर्इआर में नामजद लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की दबिश दी जा रही है। लेकिन आरोपियों के अधिकांश पते फर्जी निकले है। वहीं पूर्व आर्इएएस पीसी गुप्ता समेत उसके कर्इ रिश्तेदार आैर साझेदार भी लोग फरार चल रहे है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही इनामी घोषित कर सकती है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह