ग्रेटर नोएडा

पुलिस ने इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर, दूसरा फायरिंग कर हुअा फरार

पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी
less than 1 minute read
news
पुलिस ने इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर, दूसरा फायरिंग कर हुअा फरार

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा में बीती रात बिसरख थाने की पुलिस और बाइक सवार इनामी बदमाशों के बीच वाहनों के चेकिंग के दौरान एनकाउंटर हो गई।मुठभेड़ में पैर में गोली लगाने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार होने में सफल हो गया।पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।जबकि फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

वाहनों की चेकिंग में जुटी थी पुलिस

जानकारी के अनुसार देर रात बिसरख कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी वहां से बाइक पर दो संदिग्ध गुजरे। पुलिस ने पूछताछ के लिए बाइक सवारो को रोकने का प्रयास किया। तो वे पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस बदमाशो का पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से एक इनामी बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार होने में सफल हो गया।

इतने हजार रुपये का इनामी है आरोपी बदमाश

एनकाउंटर में घायल बदमाश की शिनाख्त मेरठ से पच्चीस हज़ार रुपये के इनामी बदमाश अजीत के रुप हुई है।कासगंज का रहने वाले अजीत पर लूट हत्या डकैती जैसे डेढ़ दर्जन अपराधिक मामले दर्ज है।मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश अजीत को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।जहां उसका इलाज चल रहा है और भागे हुए बदमाश की तलाश कर रही है।पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से एक तमंचा 3 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

Published on:
25 Oct 2018 05:20 pm
Also Read
View All
Girls Trapped in Noida Society Lift: गैलेक्सी वेगा में 30 मिनट अटकीं सांसें, लिफ्ट में बत्ती गुल, अंधेरे में हनुमान चालीसा पढ़ती रहीं 4 बच्चियां

ग्रेटर नोएडा में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की थी 15 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, मैं घबरा गई थी’, हरियाणवी डांसर ने बताई ग्रेटर नोएडा में हुए हमले की आपबीती

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में दारोगा की मौत