ग्रेटर नोएडा

शिवपाल की पार्टी सपा के इस दिग्गज नेता के सामने नहीं लड़ेगी चुनाव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के पुत्र और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के सामने चुनाव लड़ सकते है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2019, 4:19 PM IST
shivpal
शिवपाल की पार्टी सपा के इस दिग्गज नेता के सामने नहीं लड़ेगी चुनाव

नोएडा. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के पुत्र और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के सामने चुनाव लड़ सकते है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और नेतृत्व यह तय करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का निर्देश होगा तो अखिलेश यादव के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव व शिवपाल के बेटा आदित्य यादव रविवार को नोएडा के सेक्टर—70 स्थित पार्टी आॅफिस में मीडिया से रुबरु हुए।

उन्होंने कहा कि सपा—बसपा गठबंधन में उनकी पार्टी शामिल हो सकती है। लेकिन सम्मानजनक सीट मिलने पर ही गठबंधन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग का उन्हें समर्थन मिल रहा है। मुस्लिमों को भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यह अफवाह है कि उनकी पार्टी चुनाव आते—आते समाजवादी पार्टी में विलय हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी पार्टी से गठबंधन नहीं होता है तो अकेले ही यूपी में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील पार्टी अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है।

आदित्य यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का प्रत्याशी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के सामने चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि नेताजी की सीट को छोड़कर सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी का सम्मान सभी को करना चाहिए। नेताजी ने इस प्रदेश हीं नहीं, बल्कि देश को कई बडी चीजें दी है। मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद की राह को जिंदा रखा है। चाहे वो सेना है या फिर सहकारिता।

जल्द पार्टी उतारेगी प्रत्याशी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि रायबरेली और अमेठी की सीट को छोड़ने का कोई मतलब नहीं है। अगर कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता है तो दोनों ही सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो आदित्य यादव अखिलेश के सामने चुनाव लड़ेंगे। यह पार्टी का फैसला है। उन्होंने बताया कि अभी किसी भी सीट पर प्रत्याशी तय नहीं किया गया है। जल्द ही यूपी के सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट