ग्रेटर नोएडा

बुखार होने पर भर्ती हुआ युवक पाया गया कोरोना संक्रमित, 2 दिन के लिए सील किया गया अस्पताल

Highlights . गौतमबुद्ध नगर में नहीं थम रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या . संजीवनी अस्पताल में एक युवक भर्ती हुआ था उपचार के लिए . ठीक न होने पर कराया गया था कोरोना का टेस्ट  
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Apr 2020, 8:28 AM IST
sanjivani hospital.jpg

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। नोएडा के सेक्टर-135 के बाद मंगलवार को ग्रेेटर नोएडा के संजीवनी अस्पताल में भी सील किया गया है। अस्पताल में एक मरीज बुखार की शिकायत पर एडमिट हुआ था। जांच में मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जनपद में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 38 पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर स्थित संजीवनी अस्पताल में एक युवक को भर्ती कराया गया था। उसे बुखार की शिकायत थी। उपचार के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि बिगड़ती चली गई। उसके बाद डाॅक्टरों की टीम ने उसका कोरोना टेस्ट कराया। रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रिमत पाया गया। उसे उपचार के लिए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम सुहास एलवाई के निर्देश पर संजीवनी हॉस्पिटल को एक अप्रैल तक के लिए अस्थाई तौर पर सील कर दिया गया है। गौरतलब है कि अभी तक जनपद में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।

Updated on:
1 Apr 2020, 8:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट