ग्रेटर नोएडा

Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री और गठबंधन प्रत्याशी पर सट्टा बाजार में लग रहा बड़ा दांव, सटोरियों ने इनकी जीत की तय

23 मई को आएगा रिजल्‍ट5 चरणों में अभी तक हो चुके है लोकसभा चुनाव    

2 min read
Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री और गठबंधन प्रत्याशी पर सट्टा बाजार में लग रहा बड़ा दांव, सटोरियों ने इनकी जीत की तय

ग्रेटर नोएडा. लोकसभा चुनाव के पांच चरण का मतदान हो चुका है। अभी छठे और सातवें चरण का मतदान होना है। 23 मई को हार जीत का फैसला होगा। जैसे-जैसे मतगणना का समय नजदीक आता जा रहा है, उसे देखते ही सट्टा बाजार भी गुलजार होने लगा है। सट्टा बाजार में भी प्रत्याशियों की हार और जीत पर भाव लग रहे है।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हुआ था। इस लोकसभा सीट से भाजपा से केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा, गठबंधन से सतवीर नागर और कांग्रेस से डॉ. अरविंद सिंह के लिए मतदान हुआ था। हालांकि 23 मई को हार-जीत का फैसला होगा। उससे पहले ही सट्टा बाजार गर्म हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, एक तरफ जहां प्रत्याशियों की हार-जीत पर सट्टा लग रहा है, वहीं वोटों के अंतर पर भी। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर दादरी, दनकौर और सिकंदराबाद में गठबंधन प्रत्याशी की जीत पर लाखों रुपये का दांव लग चुका है।


केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा और गठबंधन से बसपा प्रत्याशी सतवीर नागर पर लाखों का दांव लग रहा है। यह सट्टा मोबाइल फोन के जरिये चल रहा है। एसपी देहात विनीत जायसवाल का कहना है क‍ि उन्‍हें सट्टे की ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..


UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
10 May 2019 02:00 pm
Also Read
View All