Seema Haider Wedding: पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी की एक तस्वीर सामने आई है। सीमा से यूपी ATS पूछताछ की। सीमा के पाकिस्तान के जासूस होने का शक है। शादी की तस्वीर सामने आने से तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।
Seema Haider Wedding: सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थी। ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा के साथ रहने लगी। यूपी एटीएस ने सीमा हैदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सीमा ने बताया कि उसने सचिन ने नेपाल में ही एक मंदिर में शादी कर ली थी। अब दोनों की इस शादी की एक तस्वीर सामने आई है।
तस्वीर में दुल्हन बनी दिखी सीमा
फोटो में सीमा दुल्हन बनी हुई है। दोनों के गले में वरमाला डली है। तस्वीर में सीमा के तीन बच्चे भी साथ में दिख रहे हैं। ये तस्वीर नेपाल में ही ली गई थी, जिसे सीमा ने पुलिस के सामने रखा। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि दोनों ने शादी कर ली।
यूपी पुलिस ने किया था गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कई दिनों से रह रही सीमा को पहले लोकल पुलिस ने गिरफ्तार किया था, इस दौरान जब उससे पूछा गया कि वो भारत क्यों आई तो उनसे बताया कि पबजी गेम खेलते हुए उसकी दोस्ती सचिन से हुई और उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। वो अपने पति को छोड़कर अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई। इसके बाद जब सीमा और सचिन को कोर्ट में पेश किया गया तो कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी।