ग्रेटर नोएडा

इस नेता ने पत्नी के साथ थाने में उतार दिए थे कपड़े, अब लड़ रहा लोकसभा चुनाव

इस सीट पर 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है सुनील गौतम ने भी इस सीट से ताल ठोकी है  
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2019, 1:55 PM IST
sunil
इस नेता ने पत्नी के साथ थाने में उतार दिए थे कपड़े, अब लड़ रहा लोकसभा चुनाव

ग्रेटर नोएडा. मायावती की गृहजनपद की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर नामाकंन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस सीट पर 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। भाजपा से डॉ. महेश शर्मा, कांग्रेस से डॉ. अरविंद सिंह, आप से श्वेता शर्मा और बसपा से सतवीर नागर ताल ठोक रहे है। वहीं दनकौर के अट्टा गुजरान गांव निवासी सुनील गौतम ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। सुनील गौतम ने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में नामांकन किया है।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से दावेदारी ठोक रहे सुनील गौतम परिवार की महिलाओं के साथ में सरेआम नग्न प्रदर्शन करने के आरोप में जेल जा चुके है। बता दें कि अक्टूबर 2015 में सुनील गौतम पत्नी व परिवार के अन्य लोगों के साथ में दनकौर कोतवाली पहुंचे थे। जमीन के विवाद के एक मामले में कोई कार्रवाई न होने से आहत सुनील गौतम ने निर्वस्त्र होकर दनकौर कोतवाली में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने उन्हें रोका तो हाथापाई करने लगे। हाथापाई के दौरान कई पुलिसवालों की वर्दी भी फट गई। यहां तक की तत्कालीन एसओ प्रवीण कुमार की रिवॉल्वर छीनने क प्रयास भी किया था। बाद में पुलिस ने सुनील गौतम व उनके परिवार के लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा था। हालांकि सुनील गौतम पहले भी चुनाव लड़ चुके है। 2017 मेंं सुनील गौतम ने दनकौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इसके अलावा जिला पंचायत के चुनाव में भी ताल ठोक चुके है। सुनील गौतम का कहना है कि गरीबों और बेसहारा लोगों की आवाज उठाने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं।

Published on:
Also Read
View All