ग्रेटर नोएडा

Coronavirus संदिग्ध मरीज ने सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Highlights - डीएम सुहास एलवाई ने दिए घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश- आत्महत्या की धमकी के बाद की गई थी युवक की काउंसिलिंग  
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2020, 9:11 AM IST
galgotia.png

ग्रेटर नोएडा। कोरोना संदिग्धों को रखने के लिए गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसकी सातवीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार की रात हुई घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि युवक ने पहले भी आत्महत्या की धमकी दी थी। जिसके बाद उसकी काउंसिलिंग भी की गई। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रीयल जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है।

सीएमओ डॉ. एपी चतुर्वेदी ने बताया कि गलगोटिया कालेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में नोएडा के फेज-दो निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद गुलजार को रखा गया था। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। रविवार की रात करीब 8 बजे वह बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूद गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएम सुहास एलवाई ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए गए हैं।

नोएडा फेज-दो निवासी गुलजर को कोरोना संदिग्ध पाए जाने के बाद उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। बाद में उसे गलगोटिया इंजीनियरिंग कालेज के हॉस्टल में शिफ्ट किया गया। बताया जाता है कि उसने पहले भी आत्महत्या करने करने की धमकी दी थी। उसके बाद उसकी काउंसिलिंग कराई गई थी।

Updated on:
13 Apr 2020, 9:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट