ग्रेटर नोएडा

घर के बाहर खड़ी थी कार, तभी आई स्विफ्ट डिजायर और करने लगे ये काम

प्रदेश में योगी सरकार के बनने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए। जिसके बाद कहीं न कहीं बदमाशों में खौफ तो बना।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 7:24 PM IST
cctv
घर के बाहर खड़ी थी कार, तभी आई स्विफ्ट डिजायर और करने लगे ये काम

ग्रेटर नोएडा। प्रदेश में योगी सरकार के बनने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए। जिसके बाद कहीं न कहीं बदमाशों में खौफ तो बना। लेकिन बदलते समय के साथ अपराधियों का अपराध करने के तरीका और प्रोफाइल भी बदला गया है। यही कारण है कि जिले में आए दिन वाहनों के टायर चोरी होने की खबरें आती रहती हैं।

यह भी पढ़ें : निपाह वायरस ‘एक जानलेवा बीमारी’ : इन तीन चीजों को तो भूलकर भी न खाएं, जा सकती है जान

वहीं इस तरह के बदमाशों का कोई पता नहीं लगा पाता जिसके चलते पुलिस भी इन पर लगाम लगाने में नाकाम दिखाई पड़ रही है। अब एक ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा के पी 3 सेक्टर का सामने आया है। जिसमें चोरों वैगन-आर कार का पहिया चुराने के लिए स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे और पहिया निकाल कर रफूचक्कर हो गए। हालांकि यह पूरी वरदात सामने के लगे घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं पीड़िता का आरोप है कि इसके वावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी 3 इलाके में लक्ष्मण सिंह नामक व्यक्ति रहते हैं। जिनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी से चोरों ने टायर खोल लिया। लेकिन यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। कैद हुई सीसीटीवी में दिखाई पड़ रहा है कि चोर चोरी करने के लिए स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे और एक चोर बड़े आराम से स्विफ्ट कार से उतरकर वैगनआर कार के पास जाता है। फिर औजारों से पहिये के नट-बोल्ट खोल देता है, तभी स्विफ्ट डिजायर बैठा दूसरा चोर कार को लेकर वैगनआर कार के पास जाता है। दोनों चोर मिल कर पहिये को निकालते हैं और अपनी कार में रख रफूचक्कर हो जाते हैं।

पीड़ित लक्ष्मण सिंह ने जब अगली सुबह देखा तो पाया कि उनकी कार का पहिया चोरी हो चुका है। जिसके बाद सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी को देखा गया तो उसमें चोर दिखाई दिए। पीड़ित का आरोप है कि सीसीटीवी को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उनसे कहा कि चलो सेक्टर की गाड़ियों में लगे टायरों को पहचान लो।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी