ग्रेटर नोएडा

मतगणना खत्म होती ही एक्शन में आई पुलिस, दो दरोगा गिरफ्तार, चीनी नागरिक की मदद कर बटोरी थी सुर्खियां

शराब तस्करी के मामले में पकड़े गए दोनों दरोगा कैंटर से बरामद अवैध शराब को सौंप दिया था बदमाश को  
2 min read
• •
Updated: 24 May 2019, 5:54 PM IST
police
मतगणना खत्म होती ही एक्शन में आई पुलिस, दो दरोगा गिरफ्तार, चीनी नागरिक की मदद कर बटोरी थी सुर्खियां

ग्रेटर नोएडा. शराब तस्करी के एक मामले में नोएडा पुलिस ने दो दरोगाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक कैंटर ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इस कैेंटर अवैध शराब भरी हुई थी। ग्रेटर नोएडा सीओ फस्र्ट और कासना कोतवाली प्रभारी ने एक बदमाश के घर से शराब पकड़ी तो पूरा मामला खुला गया। एसएसपी वैभवकृष्ण के निर्देश पर एडब्ल्यूएचओ चौकी प्रभारी कोमल कुंतल और एसआई विकास कुमार पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी वैभव कृष्ण को चाई-4 सेक्टर स्थित एक मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब होने की सूचना मिली थी। एसएसपी के निेर्देश पर कासना कोतवाली प्रभारी सीओ ग्रेटर नोएडा फस्र्ट श्वेताभ पांडे ने छापेमारी की। यहां मौके से पुलिस ने 2700 बोतल अवैध शराब बरामद की। साथ ही पुलिस ने मौके से शराब तस्कर संजय भाटी को गिरफ्तार किया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस पूछताछ के दौरान संजय भाटी ने पूरा मामला खोल दिया।

संजय भाटी से सीओ को पूछताछ में बताया कि पकड़ी गई शराब कासना कोतवाली की एडब्ल्यूएचओ चौकी के प्रभारी एसआई कोमल कुंतल व एसआई विकास कुमार ने उन्हें रखने के लिए दी थी। दोनों दरोगा कैंटर से शराब उतरवाकर उसके पास गए थे। इस मामले में कासना कोतवाली में आबकारी अधिनियम और साजिश आदि की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दोनों दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच एसपी देहात विनीत जायसवाल को सौंपी गई है।

चीनी नागरिक की मदद पर छाए थे सुर्खियों में

एडब्ल्यूएचओ चौकी प्रभारी कोमल कुंतल एक चीनी नागरिक की मदद कर सुर्खियों में आए थे। कासना कोतवाली एरिया में रास्ता भटके चीन के एक नागरिक की उन्होंने मदद की थी। जिसके बाद कोमल कुंतल कुछ ही समय में सोशल मीडिया में छा गए। वहीं, यूपी पुलिस के ट्विटर हेंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया था।

Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट