ग्रेटर नोएडा

UP Weather: 21 अगस्त तक Yellow Alert जारी, 15 जिलों में भीषण बारिश-वज्रपात की चेतावनी, IMD ने किया अपडेट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिवि‌विधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में लगातार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार 21 अगस्त तक यूपी में मौसम सुहाना रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2023, 8:12 PM IST
Weather Alert IMD Heavy Rain Alert in 15 District Monsoon Latest Update in UP
New Weather Update in UP

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिवि‌विधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में लगातार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार 21 अगस्त तक यूपी में मौसम सुहाना रहेगा। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र बनने के कारण जिसके कारण पूर्वी और केंद्रीय भारत में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होते नजर आ रहा है, इससे हिमालय के तलहटी वाले क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, कुछ जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

22 अगस्त के बाद फिर बदलेगा मौसम
यूपी मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक मौसम के यूही बने रहने की संभावना जताई है। 22 अगस्त के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक गुरुवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। इस दौरान मध्यम से हल्की बारिश होती रहेगी।वही प्रदेश के कुछ ज‍िलों में 17 अगस्‍त से लेकर 21 अगस्‍त तक बार‍िश की संभावना जताई गई है। 17 अगस्त से वाराणसी में मौसम करवट ले सकती है,उम्मीद है कि 17 अगस्त को वाराणसी में बारिश की बौछार से मौसम सुहाना होगा ।

आज इन जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी
श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा और फिरोजाबाद में इस दिन बिजली गिर सकती है। इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर व उसके आसपास इलाकों में भी मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे के दौरान प्रयागराज, प्रतापगढ़, कानपुर, कानपुर देहात, झांसी, आगरा, मथुरा, चंदौली, वाराणसी, मुर्जापुर, मेरठ समेत कई जिलों में बारिश होने की आशंका जताई है। लखनऊ, महाराजगंज, बागपत, इटावा, जालौन, बुलंदशहर, बिजनौर और गोरखपुर में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

Updated on:
16 Aug 2023, 8:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह