ग्रेटर नोएडा

Weather Alert: देर आया, दुरुस्त आया मानसून! अब यूपी में 5 दिन धूलभरी आंधी और बारिश का आया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Weather Alert: केरल में देर से ही सही, लेकिन दुरुस्त मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अब उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2023, 5:27 PM IST
Weather Change Rain with Strong Thunderstorms in UP

Weather Alert: केरल में देर से ही सही, लेकिन दुरुस्त मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अब उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 36 घंटे में चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' अपना रौद्र रूप दिखाएगा।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गंभीर चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' पूर्वी मध्य अरब सागर से उत्तर पश्चिम दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर यूपी में दिखेगा। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से होकर गुजर रहा है। इसकी वजह से पहाडों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

इसके अलावा चक्रवाती तूफान के असर से यूपी में तेज अंधड़ के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 5 दिनों तक यूपी में कहीं हल्के बादल छाएंगे तो कहीं धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

अंग्रेजी वेबसाइट TOI के अनुसार IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया,'अरब सागर में एक कम दबाव प्रणाली का गठन, जो बाद में बहुत गंभीर चक्रवात 'बिपारजॉय' में बदल गया, जिसने केरल के ऊपर मॉनसून की शुरुआत में देरी की। क्योंकि इसने इस क्षेत्र से नमी को दूर कर दिया।

केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की घोषणा करते हुए, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि केरल के शेष हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों की ओर मानसूनी बारिश के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Updated on:
9 Jun 2023, 5:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी