ग्रेटर नोएडा

जब छात्र नहीं हुआ इस काम के लिए तैयार तो महिला ने जला दिया प्राइवेट पार्ट, देंखे वीडियो

7वी कक्षा में पढ़ने वाला नाबालिग बच्चे को उसके ही पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपनी हवस का शिकार बना बनाने का प्रयास किया।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 9:30 AM IST
women
जब छात्र नहीं हुआ इस काम के लिए तैयार तो महिला ने जला दिया प्राइवेट पार्ट, देंखे वीडियो

ग्रेटर नोएडा. बादलपुर थाना क्षेत्र के एक कालोनी में 7वी कक्षा में पढ़ने वाला नाबालिग बच्चे को उसके ही पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपनी हवस का शिकार बना बनाने का प्रयास किया। विरोध के कारण जब महिला का कोई बस नही चला,पहले तो बच्चे को बांधकर मारा-पीटा और उसके बाद प्राइवेट पार्ट गर्म चिमटे से जला दिया। जब इस बात की जानकारी पीड़ित की मां को हुई तो मां ने थाने में तहरीर दी, फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मासूम बच्चे के शरीर पर गर्म चिमटे से जलाये गए जख्मो को देख किसका दिल नहीं दहल नहीं जाएगा। इस नाबालिग बच्चे को ये जख्म उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने दिए। हवस का शिकार इस मासूम को बनाना चाह रही थी और बच्चे साथ अश्लील हरकते कई बार की जिसकी शिकायत मासूम ने अपनी माँ से किया। लेकिन उसकी माँ विश्वास नहीं किया। दो दिन पहले हेमलता ने नाबालिग बच्चे को अपने घर बुलाया और उसको शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बनाने लगी। जब किशोर ने इससे इनकार किया तो उसे रस्सी से बांध दिया और मार-पीट करने लगी और इससे भी उसका जी नही भरा तो बच्चे का प्राइवेट पार्ट और उसके आस-पास गर्म चिमटे से बुरी तरह जला दिया।

बच्चे की मां ने बताया कि उसे पता चला कि उसके बेटे को उसकी पड़ोसन दोपहर से बुला कर ले गई है। काफी देर तक वापस नही आया है, तो वह उसके घर गई तो देखा नाबालिग रस्सी से बंधा पड़ा था। मां ने अपने जिगर के टुकड़े को किसी तरह छुड़ाया तो आरोपी महिला बच्चे की मां की गर्दन पर चाकू रखकर बोली कि अगर ये बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगी। पीड़ित मां ने आश्वासन दिया कि वो इस बारे में किसी से जिक्र नही करेगी तब वहाँ से निकाल कर अपने बेटे को लेकर आई। पीड़ित मां ने बादलपुर थाने में आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दी फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं।

Updated on:
10 Oct 2018, 9:30 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह