खाड़ी देश

सऊदी अरब के एक और प्रिंस की मौत, 24 घंटे में दो प्रिंस की मौत से मचा हड़कंप

सऊदी अरब के प्रिंस मंसूर बिन मुकरिक की हेलिकॉप्टर हादसे के महज 24 घंटे बाद ही वहां के एक ओर प्रिंस की मौत का मामला सामने आया है।
2 min read
Nov 07, 2017
Death of second Prince

नई दिल्ली। सऊदी अरब के प्रिंस मंसूर बिन मुकरिक की हेलिकॉप्टर हादसे के महज 24 घंटे बाद ही वहां के एक ओर प्रिंस की मौत का मामला सामने आया है। सऊदी अरब में लगातार हुई दो प्रिंस की मौतों से हड़कंप मच गया है। सऊदी के दूसरे 44 वर्षीय प्रिंस अजीज की मौत के कारणों के अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि अजीज किंग फहद के सबसे छोटे बेटे थे। अजीज को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद खबर आई थी कि स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनको हॉस्टिल में भर्ती कराया गया है।

सोशल मीडिया पर वायर हुई खबर

उधर, प्रिंस अजीज की मौत के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की वजह गनफाइट बताई जा रही है। खबर के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए अजीज की सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई हुई थी, जिसमें हुई गनफाइट के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि सऊदी अरब में दर्जनों प्रिंस को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले आभा शहर के पास हुए हेलिकॉप्टर हादसे में प्रिंस मंसूर बिन मुकरिक की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक यह हादसा दक्षिणी सऊदी अरब स्थित आभा शहर के पास हुआ। बता दें कि रविवार को ही सऊदी अरब ने एक बयान में कहा था कि सभी प्रिंस, मंत्रियों और उद्योगपतियों के बैंक खाते सीज किए जाएंगे, जिनकों भ्रष्टाचार जैसे आरोपों के चलते गिरफ़्तार किया गया है। इसके लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अध्यक्षता में एक निकाय बनाया गया है। यह निकाय सऊदी में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ बनाया गया है।

सत्ता से कर दिया था बेदखल

बता दें कि प्रिंस मंसूर बिन मुकरिन के पिता को उनके सौतेले भाई किंग सलमान द्वारा 2015 में सिंहासन से हटा दिया गया था। जबकि उनको सिंहासन संभाले कुछ ही दिन हुए थे। सऊदी न्यूज के अनुसार इस हेलिकॉप्टर क्रैश में सवार लोगों में से किसी की भी जान नहीं बच पाई है।

Published on:
07 Nov 2017 10:39 am