खाड़ी देश

दुबई: भारतीय छात्र में कोरोना वायरस की पुष्टि, मां-बाप के विदेश यात्रा के बाद लगा संक्रमण

Highlights: संयुक्त अरब अमीरात में अब तक सामने आए हैं इस बीमारी के 27 मामले छात्र को उसके माता-पिता से हुआ था संक्रमण स्कूल को अभी बंद रखने का लिया गया फैसला
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2020, 10:44 AM IST
coronavirus_test.jpg
Coronavirus test positive in Indian Student of Dubai

दुबई। कोरोना वायरस (Coronavirus) के आतंक से पूरी दुनिया डरी हुई है। अब तक करीब 75 देशों में इसका संक्रमण (Infection) फैल चुका है। इसी बीच दुबई (Dubai) से एक बड़ी खबर आ रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एक भारतीय छात्र (Indian Student) दुबई में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसे मिला कर संयुक्त अरब अमीरात में अब तक इस बीमारी के 27 मामले सामने आ चुके हैं।

16 वर्षीय छात्र कोरोना वायरस पॉजिटिव

देश की स्थानीय मीडिया ने दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि दुबई के एक भारतीय स्कूल का एक 16 वर्षीय छात्र कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि छात्र को उसके माता-पिता से संक्रमण हुआ था, जिन्होंने हाल ही में विदेशी दौरा किया था।

माता-पिता के दुबई लौटने के पांच दिन बाद उभरा संक्रमण

रिपोर्ट में लिखा गया है कि वायरस उसके माता-पिता के दुबई लौटने के पांच दिन बाद उभरा। फिलहाल, छात्र और उसके माता-पिता को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। फिलहाल, सभी की हालत स्थिर हैं। ये तीनों अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। इनके पूरे परिवार वालों को भी अलग रखा गया है।

स्कूल को अभी बंद रखने का लिया गया फैसला

इस बीच, दुबई के 'द इंडियन हाई ग्रुप ऑफ स्कूल', जहां के छात्र के संक्रमित होने की खबर आई है, उन्होंने कहा है कि एहतियात बरतते हुए स्कूल को अभी बंद रखने का फैसला किया गया है। दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आशंका जताते हुए स्कूल के सभी छात्रों और कर्मचारियों का टेस्ट के लिए सैंपल लिया है।

Updated on:
6 Mar 2020, 10:44 AM IST
Published on: