26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इज़रायली सेना ने मार गिराए हमास के दो कमांडर

Israel-Hamas War: इज़रायली सेना को हमास के खिलाफ एक और कामयाबी मिली है। इज़रायली सेना ने आतंकी संगठन के दो कमांडर मार गिराए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Oct 2026, 6:20 PM IST

Israel strike on Gaza

गाज़ा पर इज़रायली हमले का प्रभाव (Photo - ANI)

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच युद्ध जारी है। इज़रायली सेना लगातार गाज़ा (Gaza) पर हमले कर रही है, जिससे हमास को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया जा सके। इसी बीच अब इज़रायली सेना को हमास के खिलाफ एक और कामयाबी मिली है।

इज़रायली सेना ने मार गिराए हमास के दो कमांडर

इज़रायली सेना ने हमास के दो कमांडर मार गिराए हैं। मोहम्मद हलावा (Mohammed Halawa), जो हमास की सैन्य खुफिया तंत्र में कमांडर था और अहमद ज़हीर फ़ुआद अबू-ओदेह (Ahmed Zahir Fuad Abu-Odeh), जो हमास की सैन्य शाखा में इंजीनियरिंग कमांडर था, दोनों इज़रायली सेना के हमलों में मारे गए।

इज़रायल के खिलाफ कर रहे थे काम

इज़रायली सेना ने जानकारी दी कि दोनों आतंकी इज़रायल के खिलाफ काम कर रहे थे। इन आतंकियों ने इज़रायली नागरिकों और सैनिकों पर कई हमले किए थे और युद्धविराम का व्यवस्थित रूप से उल्लंघन करते हुए हमास की सैन्य क्षमताओं को बहाल करने का काम किया। इनसे पैदा होने वाले खतरे को खत्म करने के लिए इज़रायली सेना में इन्हें मार गिराया।

क्या चुनावी परिणाम का पड़ेगा गाज़ा में कार्रवाई पर असर?

7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इज़रायल पर किए गए घातक हमले के बाद इजरायली सेना ने गाज़ा में सैन्य अभियान शुरू किया। इसका प्रमुख लक्ष्य हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण है। इज़रायल का मानना है कि हमास की सैन्य क्षमता को खत्म किए बिना उनके देश की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) साफ कर चुके हैं कि गाज़ा से उनकी सेना तब तक नहीं हटेगी जब तक हमास सरेंडर न कर दें या उसका पूरी तरह से खात्मा हो जाए। मंगलवार को इज़रायल में चुनाव है और नेतन्याहू के सामने चुनाव में जीत हासिल करना बेहद अहम होगा। हालांकि चुनावी परिणाम जो भी हो, इसका गाज़ा में सैन्य कार्रवाई कर कोई असर नहीं पड़ेगा। गाज़ा में हमास के निरस्त्रीकरण या पूर्ण सरेंडर तक इज़रायल की सैन्य कार्रवाई रुकने वाली नहीं है। हमास के पास कई रॉकेट्स, भूमिगत सुरंगें (टनल नेटवर्क), हथियार भंडार और प्रशिक्षित आतंकी हैं। इज़रायल ने हमास की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है, लेकिन अभी भी पूरी तरह से इसका अंत नहीं हुआ है और इसी वजह से इज़रायल की सैन्य कार्रवाई भी जारी है।