26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के 96 घंटों के भीतर ईरान पर हमले कर सकती है अमेरिकी सेना!

Iran-US War: ईरान और अमेरिका के बीच फिर से जंग छिड़ने पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। क्या है यह अपडेट? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Oct 2026, 4:21 PM IST

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप (File Photo/ANI)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद फिर युद्ध शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। ईरान ने साफ कर दिया है कि उसकी सेना अमेरिकी हमलों का जवाब देने के लिए हर मोर्चे पर तैयारी कर रही है। इसी बीच अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।

डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के 96 घंटे के भीतर…

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट ने देश के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से आदेश मिलने के 96 घंटों के भीतर ईरान के खिलाफ फिर से हमले कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ नए और संभव रूप से बड़े सैन्य अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि ईरान के खिलाफ हमलों को अंजाम देने के लिए मिडिल ईस्ट में पर्याप्त अमेरिकी बल तैनात किए गए हैं।

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का बड़ा हो सकता है दायरा

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई का दायरा ईरान के रडार, मिसाइल लॉन्चर और अन्य सैन्य संपत्तियों पर किए जाने वाले सीमित हमलों से काफी ज़्यादा बड़ा हो सकता है। ईरान के खिलाफ अमेरिका का संभावित सैन्य अभियान बड़े लेवल पर हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सैन्य योजना से जुड़ी आंतरिक चर्चाओं की जानकारी रखने वाले अन्य मौजूदा और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों ने भी इस आकलन से सहमति जताई है। इनमें से कुछ का मानना ​​है कि सवाल यह नहीं है कि ट्रंप आदेश देंगे या नहीं, बल्कि यह है कि वह यह आदेश कब देंगे।

कब आदेश दे सकते हैं ट्रंप?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए ट्रंप साल के अंत से पहले कभी भी आदेश दे सकते हैं। हालांकि अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद ऐसा होने की सबसे ज़्यादा संभावना है।

अमेरिका के लिए आसान नहीं होगा यह सैन्य अभियान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का अगला सैन्य अभियान आसान नहीं होगा, क्योंकि ईरानी सेना अब अमेरिकी सैन्य रणनीतियों से बहुत अच्छे से वाकिफ हो गई है, जिससे अमेरिकी सेना के लिए अपने सभी तय लक्ष्यों को तबाह करना मुश्किल हो गया है। हालांकि अमेरिकी सेना और पेंटागन के अधिकारी ईरान में लक्ष्यों की एक लिस्ट तैयार कर रहे हैं, जिसमें ईरान का एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर, सैन्य ठिकाने और परमाणु सुविधाएं शामिल हैं।