मोजतबा ने मोहसेन से मुलाकात के बाद होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के कंट्रोल का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का कंट्रोल बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran-US War) के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कई बात होर्मुज स्ट्रेट पर बयानबाजी की, इस रणनीतिक जलमार्ग पर अमेरिकी नेवी का कंट्रोल बताया और यहाँ तक कि इसे 'ट्रंप स्ट्रेट' (Strait of Trump) भी बता दिया। हालांकि ईरान का इस मामले पर रुख हमेशा से साफ रहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर हमेशा से ही ईरान का कंट्रोल रहा है और हमेशा ऐसा ही रहेगा। अमेरिका की बयानबाजी से सच नहीं बदलेगा।