Mojtaba Khamenei Meeting: ईरान के सुरक्षा प्रमुख ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से मुलाकात की है। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई ने युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के हितों और उसकी शर्तों को लागू करने पर जोर दिया। इस बीच, कतर ने कहा है कि क्षेत्र में मध्यस्थता की कोशिशें सफल बनाने के लिए ईरान को खाड़ी देशों को धमकाना बंद करना होगा और होर्मुज स्ट्रेट को खोलना होगा।