ईरानी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, लेकिन 'परमाणु अप्रसार संधि' (NPT) के तहत शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों को जारी रखने के अपने अधिकार पर जोर देता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने शुरू से ही कहा है कि वो ईरान के परमाणु प्रोग्राम के खिलाफ हैं और ईरान को कभी भी परमाणु हथियार बनाने नहीं देंगे क्योंकि अगर ऐसा हुआ, तो यह इज़रायल के साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा होगा। ईरान के खिलाफ युद्ध की एक बड़ी वजह ईरानी परमाणु प्रोग्राम ही थी। वहीँ ईरान का इस मामले पर रुख हमेशा से ही साफ रहा है कि उसे परमाणु हथियार नहीं बनाना, लेकिन अपने देशवासियों की भलाई के लिए परमाणु शक्ति का विकास करना है।