खाड़ी देश

ईरान का अमरीका पर आरोप, खाड़ी में गठबंधन बनाने में नाकाम रहा US

अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने में विफल रहा अमरीका तनाव किसी भी खाड़ी देश के हित में नहीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Dec 2019, 2:10 PM IST
Donald Trump
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

तेहरान। ईरान ने जोर देकर कहा है कि अमरीका खाड़ी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने में नाकाम रहा है। इसलिए सिर्फ क्षेत्रीय एकजुटता ही इस क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा की गारंटी दे सकती है। ईरान के सरकार टीवी चैनल के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमखानी ने ओमान के विदेश मंत्री यूसुफ बिन अलावी बिन अब्दुल्ला से मुलाकात के दौरान सोमवार को कहा, 'केवल वही गठबंधन समस्याओं को हल कर सकते हैं और सुरक्षा को बहाल कर सकते हैं, जो विदेशियों से प्रभावित नहीं हैं।'

शमखानी का बयान

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने देश के सरकारी टीवी चैनल के हवाले से कहा कि शमखानी ने कहा कि अमरीका 'खाड़ी में सुरक्षा सुनिश्चित करने के बहाने एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने में विफल रहा है।'

तनाव किसी भी खाड़ी देश के हित में नहीं

समाचार एजेंसी तसनीम के मुताबिक, ओमान के मंत्री ने मस्कट और तेहरान के बीच निरंतर परामर्श का आग्रह किया और जोर देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में तनाव किसी भी खाड़ी देश के हित में नहीं होगा।

बिन अलावी ने कहा कि इस क्षेत्र में सतत सुरक्षा के लिए सभी क्षेत्रीय देशों के बीच आम सहमति और गलतफहमियों को दूर करने की आवश्यकता है।

Updated on:
3 Dec 2019, 2:10 PM IST
Published on: