खाड़ी देश

इराक ने 21 लोगों को दी फांसी, सभी पर था आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

इराक में हाल ही में 21 लोगों को फांसी दे दी गई। क्या रही इसकी वजह? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Iraq hangs people on terror charges
Iraq hangs people on terror charges

आज के इस दौर में फांसी की सज़ा अब सामान्य नहीं रही है। लोगों को फांसी देने के मामले ज़्यादा नहीं देखे जाते और न ही ज़्यादा देशों में ऐसा होता है। लेकिन कुछ इस्लामिक देशों में अभी भी लोगों को सज़ा के तौर पर फांसी देने के मामले सामने आते हैं। इराक (Iraq) में हाल ही में ऐसा ही देखने को मिला। इराक में हाल ही में 21 लोगों को फांसी की सज़ा दी गई। इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

किस वजह से दी गई फांसी की सज़ा?

इराक में जिन 21 लोगों को फांसी की सज़ा दी गई, उन पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था। इनमें एक महिला भी थी। आतंकवाद में भागीदारी की वजह से ही इन लोगों को फांसी दी गई।

एक दिन में फांसी के सबसे ज़्यादा मामले

ईराक में हाल ही में 21 लोगों को एक ही दिन में फांसी देना सालों में ईराक में एक दिन में सबसे ज़्यादा लोगों को फांसी देने या सज़ा के तौर पर मारने का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इराक में इस तरह से बड़े लेवल पर मौत की सज़ा देने की हमेशा ही दूसरे कई देश आलोचना करते हैं।

यह भी पढ़ें- Earthquake: जापान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.8 तीव्रता

Updated on:
26 Sept 2024 11:21 am
Published on:
26 Sept 2024 11:20 am