होर्मुज स्ट्रेट में आज 5 जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आ गए, जिसकी जानकारी आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) की नेवी ने दी। पांचों जहाज तेल लेकर होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों से जा रहे थे और तभी समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन गए। आईआरजीसी की नेवी ने जानकारी दी कि दो सुपरटैंकर जहाज होर्मुज स्ट्रेट में आज ईरान द्वारा घोषित अवैध रास्तों से गुज़र रहे थे और तभी समुद्री बारूदी सुरंगों से टक्कर होने की वजह से उनमें धमाका हो गया और फिर आग लग गई, जिससे वो तबाह गए। आईआरजीसी की नेवी ने बताया कि इन दोनों सुपरटैंकर जहाजों के साथ अमेरिकी विमान भी मौजूद थे।
वहीँ होर्मुज स्ट्रेट के पूर्व में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों से गुज़र रहे 3 अन्य जहाज भी समुद्री बारूदी सुरंगों से टकरा गए। इसके बाद उनमें धमाका हुआ और फिर वो भी जल गए।