19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘राहुल गांधी को बार-बार विदेश भेजने का खर्च करना चाहिए बंद, उनका एआई वर्ज़न भेज सकते हैं’, सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए कांग्रेस नेता की विदेश यात्राओं पर सवाल

‘राहुल गांधी को बार-बार विदेश भेजने का खर्च करना चाहिए बंद, उनका एआई वर्ज़न भेज सकते हैं’, सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए कांग्रेस नेता की विदेश यात्राओं पर सवाल

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए हैं। क्या कहा सुधांशु ने? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 19 Nov 2026, 2:37 PM IST

Sudhanshu Trivedi

सुधांशु त्रिवेदी (Photo - ANI)

कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस समय अमेरिका (United States of America) दौरे पर हैं और फिलहाल शिकागो शहर में हैं। अमेरिका दौरे पर भी राहुल भारत (India) और देश की सरकार के बारे में जमकर नकारात्मक बयानबाजी कर रहे हैं। वह देश की अर्थव्यवस्था को नाकाम बता रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि भारत में बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने राहुल की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी को बार-बार विदेश भेजने का खर्च करना चाहिए बंद

मीडिया से बात करते हुए सुधांशु ने राहुल की विदेश यात्राओं पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी शिकागो में हैं। वही जगह जहाँ कभी स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) ने भारत का मान बढ़ाया था। कांग्रेस पार्टी और सभी भारतीयों के लिए यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के मौजूदा नेता ऐसे व्यक्ति हैं, जो विदेश जाकर सिर्फ 'भारत माता' को शर्मिंदा करने का काम करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं, वह दावा करते हैं कि ब्राज़ील की एक मॉडल ने 23 बार वोट डाला, आखिर उसके इमिग्रेशन का रिकॉर्ड कहाँ है? जाहिर है, अगर कोई विदेश से आता है, तो उसका इमिग्रेशन रिकॉर्ड तो होना ही चाहिए। यह हैरानी की बात है कि विपक्ष के नेता इतने बेबुनियाद और अजीबोगरीब आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को उन्हें बार-बार विदेश भेजने का खर्च उठाना बंद कर देना चाहिए। हम एआई के दौर में जी रहे हैं। कांग्रेस चाहें तो राहुल का 'एआई वर्ज़न' भेज सकते हैं।"

राहुल बार-बार वहीँ बातें और शब्द दोहराते रहते हैं

सुधांशु ने राहुल के 'एआई वर्ज़न' को विदेश भेजने की बात पर आगे कहा, "आखिरकार राहुल वैसे भी बार-बार वही बातें और शब्द दोहराते रहते हैं। वह कुछ विकल्प भी दे सकते हैं। जैसे कि भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए 1 दबाएं; प्रधानमंत्री पर हमला करने के लिए 2 दबाएं; लोकतंत्र की स्थिति पर शोर मचाने के लिए 3 दबाएं; या फिर भारत-विरोधी कुछ ऐसा कहने के लिए 4 दबाएं जिससे उनकी अपनी ही पार्टी शर्मिंदा हो जाए।"