19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / चक्रवात अकवान आज टकराएगा, कैसे ओडिशा ने सीखी साइक्लोन से निपटने की तैयारी

चक्रवात अकवान आज टकराएगा, कैसे ओडिशा ने सीखी साइक्लोन से निपटने की तैयारी

चक्रवात अकवान आज पुरी और नरसापुर के बीच तट से टकरा सकता है। जानिए 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद ओडिशा ने कैसे सीखी तूफान से निपटने की तैयारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 19 Nov 2026, 1:12 PM IST

Cyclone Akwan

साइक्लोन अकवान (फोटो-IANS)

चक्रवाती तूफान अकवान आज दोपहर आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। ओडिशा प्रशासन ने अब तक 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक स्कूल व आंगनबाड़ी बंद करने के निर्देश दिए हैं। IMD ने कहा कि अकवात तूफान का असर 10 राज्यों में हो सकता है। इससे निपटने के लिए नेवी और अन्य एजेंसियां तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, रेलवे ने गुरुवार को तीन ट्रेनों के रवाना होने का समय बदल दिया है।

तमिलनाडु में 23 व 24 नवंबर को भारी बारिश की संभावना

चैन्नई स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि तमिलनाडु के कई जिलों में 23 और 24 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में और अधिक ताकतवर हो चुका चक्रवात 'अकवान' शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच पूर्वी तट को पार कर सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में बना चक्रवाती सिस्टम अपने रास्ते से हट गया है और अब एक बहुत ही भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

मौसम विभाग ने 23 नवंबर को तमिलनाडु के कुड्डालोर, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, पुदुकोट्टई, शिवगंगा, रामनाथपुरम, मदुरै, विरुधुनगर, थेनी, तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है।
24 नवंबर को कुड्डालोर, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और पुदुकोट्टई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा ने कैसे चक्रवात से निपटने की तैयारी सीखी

दरअसल, 1999 का सुपर साइक्लोन ओडिशा के लिए निर्णायक मोड़ साबित हुआ। दरअसल, 29 अक्टूबर 1999 को पारादीप के पास एक चक्रवात 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से टकराया। इस चक्रवात को लेकर राज्य व केंद्र स्तर पर व्यापक रूप से काम नहीं किया गया था। जिसके चलते 10 हजार लोगों की मौत हुई। लाखों घर तबाह हो गए। ओडिशा के तटीय किनारों के जिलों में बुनियादी ढांचों को भी नुकसान हुआ।

इस विनाश से सबक लेकर ओडिशा ने पूरी तरह अपनी आपदा प्रबंधन प्रणाली बदल दी। 2000 में भारत का पहला राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (OSDMA) बनाया गया। “जीरो कैजुअल्टी” (शून्य मृत्यु) का लक्ष्य तय किया गया। तटीय क्षेत्रों में 800 से अधिक बहुउद्देशीय चक्रवात आश्रय स्थल बनाए गए, जो सामान्य दिनों में स्कूल या सामुदायिक केंद्र के रूप में भी काम करते हैं। ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) का गठन किया गया।

2018 में देश का पहला अर्ली वार्निंग डिसेमिनेशन सिस्टम (EWDS) शुरू किया गया। अब 1200 से अधिक तटीय गांवों में सायरन, एसएमएस और वॉच टावर के जरिए अंतिम छोर तक चेतावनी पहुंचती है। समुदायों, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। नियमित मॉक ड्रिल और विकेंद्रीकृत योजना लागू की गई। इसका सुखद परिमाण अब दिखने लगा है। साल 2013 में आए फेलिन तूफान में करीब 10 लाख और साल 2019 में आए फानी तूफान से 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इससे मौतें बहुत कम रहीं। हाल के चक्रवातों में भी शून्य या बहुत कम मृत्यु दर्ज हुई।