CCPA Guidelines: दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को साफ कर दिया कि उसने रेस्तरां और होटलों में अनिवार्य सर्विस चार्ज लगाने पर रोक लगाने वाले अपने पहले के आदेश के खिलाफ, रेस्तरां को कोई अंतरिम राहत नहीं दी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (ACJ) नितिन वासुदेव साम्ब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि 28 मार्च, 2025 के एकल न्यायाधीश (सिंगल जज) के आदेश के खिलाफ कोई अंतरिम राहत नहीं दी गई है।