19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / ‘अमेरिका नहीं करता ताइवान की आज़ादी का समर्थन!’, शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कह दी बड़ी बात

‘अमेरिका नहीं करता ताइवान की आज़ादी का समर्थन!’, शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कह दी बड़ी बात

Trump-Jinping Meeting: शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान की आज़ादी को लेकर बड़ी बात कह दी है। क्या कहा ट्रंप ने? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 19 Nov 2026, 3:47 PM IST

Donald Trump and Xi Jinping

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग (Photo - ANI)

चाइनीज़ शहर शेन्ज़ेन में अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump), रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) की त्रिपक्षीय मीटिंग चल रही है। इन तीनों राष्ट्राध्यक्षों का एक साथ आना एक बड़ा अवसर है। त्रिपक्षीय मीटिंग से पहले तीनों की आपस में द्विपक्षीय मीटिंग्स भी हुईं। ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के दौरान ताइवान (Taiwan) मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

ताइवान की आज़ादी पर क्या कहा ट्रंप ने?

चाइनीज़ मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के दौरान जब ताइवान मुद्दे पर बात हुई, तब ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, ताइवान की आज़ादी का समर्थन नहीं करता। जिनपिंग ने भी ट्रंप से स्पष्ट शब्दों में कहा कि ताइवान के मामले में अमेरिका को सही कदम उठाना चाहिए नहीं तो अमेरिका और चीन के संबंधों को झटका लग सकता है।

ताइवान की आज़ादी पर क्या रहा है अमेरिका का पक्ष?

ट्रंप ने भले ही जिनपिंग से मुलाकात के दौरान यह बात कही कि अमेरिका, ताइवान की आज़ादी का समर्थन नहीं करता, लेकिन सच तो यह है कि अमेरिका लंबे समय से ताइवान की आज़ादी का समर्थक रहा है। ट्रंप ने भी कई मौकों पर यह पक्ष रखा है। उनसे पहले के अमेरिकी राष्ट्रपतियों का भी यही पक्ष था। चीन ने कई बार ताइवान पर अमेरिका के इस पक्ष का विरोध किया है। अमेरिका और चीन के संबंधों में खटास की यह एक बड़ी वजह रही है। अमेरिका, ताइवान को हथियारों की बिक्री भी करता है, जो चीन को बिल्कुल पसंद नहीं है।

क्या है चीन-ताइवान विवाद की वजह?

चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। कई अन्य देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। चीन कई मौकों पर साफ कर चुका है कि ताइवान का चीन में विलय होकर रहेगा। इसी वजह से दोनों देशों में विवाद चल रहा है और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन खुफिया तरीके से काफी समय से ताइवान पर हमला करने का प्लान बना रहा है। हालांकि चीन की तरफ से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।