इन पर आरोप है कि दक्षिण-पूर्व एशिया की एक 'फ्रंट कंपनी' (जिसका नाम फुटनोट में बैंकॉक स्थित OBON कॉर्प बताया गया है) के जरिए एनवीडिया जीपीयू से लैस करीब 2.5 अरब डॉलर के सुपर माइक्रो सर्वर चीन के खरीदारों तक पहुंचाए गए। मामले में तीन आरोपियों में से एक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, एक ने आरोपों से इनकार किया है, जबकि तीसरे के फरार होने की खबर है।