19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / ‘वे बुरे रहे हैं’: ट्रंप बोले- 1 जनवरी के बाद देखेंगे ईरान के साथ क्या होता है, चीन यात्रा के दौरान दिया बड़ा बयान

‘वे बुरे रहे हैं’: ट्रंप बोले- 1 जनवरी के बाद देखेंगे ईरान के साथ क्या होता है, चीन यात्रा के दौरान दिया बड़ा बयान

चीन यात्रा के दौरान एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि 1 जनवरी के बाद देखेंगे ईरान के साथ क्या होता है। ईरानी नेतृत्व को बताया 'बुरे लोग'।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 19 Nov 2026, 6:30 PM IST

Iran, US-Iran Tensions

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी (Photo-IANS)

Trump Iran Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन यात्रा के दौरान एक इंटरव्यू में कहा कि, नए साल के बाद यानी 1 जनवरी के बाद देखेंगे कि ईरान के साथ संघर्ष में क्या होता है, और ईरानी नेतृत्व को 'बुरे लोग' करार दिया। ट्रंप ने 1 जनवरी की समयसीमा या कदम का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, जबकि हाल के हफ्तों में वे सैन्य कार्रवाई बढ़ाने और संघर्ष कम करने के बीच मिले-जुले संकेत देते रहे हैं।

एक जनवरी का रहस्य

चीन की यात्रा के दौरान फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा,'नया साल आने वाला है, और हम देखेंगे कि 1 जनवरी के बाद क्या होता है। लेकिन उनका रवैया बहुत खराब रहा है।' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे टकराव में 1 जनवरी के बाद 'देखते हैं क्या होता है', हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इस तारीख का क्या महत्व है। बीते कुूछ हफ्तों में, ट्रंप ने कभी ईरान के खिलाफ तनाव बढ़ाने की धमकी दी है, तो कभी संकेत दिया है कि वे टकराव को कम कर सकते हैं। इस बीच, दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने की कोशिशों को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

ईरान कर रहा जैविक हथियारों पर विचार

उनसे इस हफ्ते CNN की एक रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर कि, ईरान वाशिंगटन में एक डर्टी बम (dirty bomb) विस्फोट करने की योजना बना रहा है। जिस पर ट्रंप ने इस खतरे को ज्यादा अहमियत नहीं दी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या राजधानी के लोगों को चिंतित होना चाहिए, तो उन्होंने कहा, मुझे ऐसा नहीं लगता। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे संकेत हैं कि ईरान जैविक (biological) या रासायनिक (chemical) हथियारों पर विचार कर रहा है, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

ट्रंप ने कहा, ऐसे संकेत हैं कि ईरान गैस और जैविक हथियारों पर विचार कर रहा है, क्योंकि हमने परमाणु हथियारों के मामले में उनके रास्ते बंद कर दिए हैं। परमाणु हथियार बनाना कहीं ज्यादा मुश्किल है। इसलिए वे गैस और जैविक हथियारों—जो कि बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है—और अन्य चीजों की ओर देख रहे हैं।