21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / ईरानी सेना ने बनाया अमेरिकी F-16 फाइटर जेट को निशाना, इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर हुआ पायलट

ईरानी सेना ने बनाया अमेरिकी F-16 फाइटर जेट को निशाना, इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर हुआ पायलट

Iran-US Conflict: अमेरिकी फाइटर जेट के खिलाफ ईरानी सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। ईरानी सेना ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी उम्मीद अमेरिकी सेना ने भी नहीं की होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Nov 2026, 9:36 PM IST

Iran missile attack

ईरान का मिसाइल अटैक (Photo - ANI)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के एक बार फिर एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले करने से दोनों देशों के बीच पहले से जारी तनाव और बढ़ गया है। दोनों देश युद्ध का अंत तो चाहते हैं लेकिन एक-दूसरे की शर्तों पर सहमत नहीं हो रहे हैं। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में हर दिन कई जहाज ईरानी सेना द्वारा बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन रहे हैं। ईरान के इलाके के पास अमेरिकी गतिविधियाँ भी जारी हैं। इसी बीच अब एक बार फिर ईरानी सेना को अमेरिकी सेना के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।

ईरानी सेना ने बनाया अमेरिकी F-16 फाइटर जेट को निशाना

ईरानी सेना ने अब तक अमेरिका के कई ड्रोन्स को मार गिराया है। युद्ध के दौरान ईरानी सेना ने कुछ अमेरिकी फाइटर जेट्स को भी मार गिराया। अब एक बार फिर ईरानी सेना ने अमेरिकी फाइटर जेट को निशाना बनाया। ईरानी सेना ने बताया कि दक्षिणी ईरान में तैनात देश के एकीकृत एयर डिफेंस नेटवर्क के तहत काम करने वाले स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम्स ने पर्शियन गल्फ के ऊपर एक अमेरिकी F-16 फाइटर जेट का पता लगाया। इस कार्रवाई के दौरान ईरानी सेना के एयर डिफेंस सिस्टम्स ने F-16 फाइटर जेट को ट्रैक किया और उसे निशाना बनाते हुए उसकी ओर मिसाइलें दागीं। फाइटर जेट के पास मिसाइल फटने से उसे नुकसान पहुंचा, जिसके कारण पायलट को अपना मिशन बीच में ही रोकना पड़ा और क्षेत्र के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट्स में से एक पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

आईआरजीसी के चीफ ने दी अमेरिका और सहयोगियों को चेतावनी

ईरान की आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) के कमांडर-इन-चीफ, मेजर जनरल अहमद वाहिदी (Ahmad Vahidi) ने आज, शनिवार, 21 नवंबर को ईरानी सेना की अंडरग्राउंड 'मिसाइल सिटी' का अपना पहला सार्वजनिक दौरा किया। वाहिदी ने आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल माजिद मौसावी (Majid Mousavi) के साथ यह दौरा किया। मौके पर मौजूद सैन्य अधिकारियों और अन्य सैनिकों को संबोधित करते हुए वाहिदी ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को कड़ी चेतावनी दी। वाहिदी ने कहा कि अभी जो कुछ हो रहा है, वह बस शुरुआत है और ईरान के दुश्मनों को आगे और भी अपमान और बेइज्जती झेलनी पड़ेगी।