गोल्डी बराड़ का नाम FBI की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया गया था। FBI के लॉस एंजिलिस कार्यालय के प्रभारी सहायक निदेशक पैट्रिक ग्रैंडी ने उस समय कहा था कि बराड़ को सड़कों से हटाना जरूरी है। हाल ही में 'इनसाइड द FBI' पॉडकास्ट में ग्रैंडी ने कहा कि एजेंसी तब तक संतुष्ट नहीं होगी, जब तक बराड़ को गिरफ्तार कर अमेरिकी अदालत में उसके कथित अपराधों के लिए मुकदमे का सामना नहीं करवाया जाता। उन्होंने कहा कि इन अपराधों से अमेरिका ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों के नागरिक प्रभावित हुए हैं। ग्रैंडी के अनुसार, बराड़ को उसकी हिंसक गतिविधियों और उस पर लगे कई गंभीर आरोपों के आधार पर FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया गया है।