अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, निखिल गुप्ता को 100,000 डॉलर के बदले पन्नू की हत्या का इंतजाम करने का काम सौंपा गया था। गुप्ता ने पन्नू के बारे में निजी जानकारियां साझा कीं और हत्या करने वाले व्यक्ति के लिए एडवांस पेमेंट का भी इंतजाम किया। हालांकि, जिसे वह हिटमैन समझ रहा था, वह असल में अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) का एक अंडरकवर एजेंट निकला।