22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Earthquake: जापान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.8 तीव्रता

Earthquake: जापान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.8 तीव्रता

Japan Earthquake: भूकंप के मामले दुनियाभर में तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज जापान में एक बार फिर भूकंप आया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Sep 2024, 10:54 AM IST

Earthquake

भूकंप के मामलों में दुनियाभर में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं। जापान (Japan) में भी आए दिन ही भूकंप आते हैं। आज, गुरुवार, 26 सितंबर को जापान में एक बार फिर भूकंप आया। यह भूकंप बोनिन आइलैंड्स (Bonin Islands) पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 रही। भारतीय समयानुसार जापान में यह भूकंप आज सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर आया। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही जापान में आए भूकंप की गहराई?

जापान के बोनिन आइलैंड्स पर आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

जापान में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को झटका महसूस हुआ। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- जापान में मूसलाधार बारिश का कहर, 9 लोगों की हुई मौत