खाड़ी देश

सऊदी अरब: उमरा करने वालों के नियम में बड़ा बदलाव, मिली सभी शहरों की यात्रा की मंजूरी

उमरा मामलों के लिए हज मंत्रालय के अवर सचिव अब्दुलाजीज वजान ने इस संबंध में जानकारी दी है।

2 min read
Sep 18, 2018
सऊदी अरब: उमरा करने वालों के नियम में बड़ा बदलाव, मिली सभी शहरों की यात्रा की मंजूरी

रियाद। सऊदी अरब ने उमरा करने वाले विदेशियों के नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं। एक ओर उन्होंने एक महीने के उमरा वीजा पर देश के किसी भी शहर की यात्रा करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही दोबारा उमरा करने वाले यात्रियों को भी राहत दी है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उमरा मामलों के लिए हज मंत्रालय के अवर सचिव अब्दुलाजीज वजान ने इस संबंध में जानकारी दी है।

15 दिन गुजारने होंगे मक्का और मदीना के दोनों बड़ी मस्जिदों में

उन्होंने कहा है कि 30 दिनों के इस वीजा पर उमरा करने वालों को 15 दिन मक्का और मदीना के दोनों बड़ी मस्जिदों में गुजारने होंगे, जिसके बाद ही वो शहर के बाकी स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि पिछले हफ्ते 1,000 से अधिक हाजी सऊदी अरब पहुंचे थे जबकि चार दिनों के लिए 25,000 से अधिक हाजियों को उमरा वीजा जारी किया गया था।

40 हजार रुपये अतिरिक्त लेने का नियम वापस

इसके साथ ही सऊदी ने दोबारा उमरा करने वालों के लिए भी खास ऐलान किया है। इस ऐलान के मुताबिक दोबारा यात्रा करने वालों से वीजा के नाम पर दो हजार रियाल यानि करीब 40 हजार रुपये अतिरिक्त लेने का नियम वापस ले ले लिया गया है। इस नये फरमान के तहत पहली बार यात्रा करने के बाद तीन वर्ष के भीतर ही दोबारा उमरा यात्रा पर जाते हैं, तो उनको दो हजार रियाल नहीं देना होगा।

प्रतिवर्ष चार लाख से अधिक मुसलमान करते हैं उमरा

इस बारे में सऊदी ने सोमवार की दोपहर को जानकारी दी। भारत सहित सभी दूतावासों को इन नए नियमों से अवगत कराया गया है। गौरतलब है कि भारत से प्रतिवर्ष चार लाख से अधिक मुसलमान उमरा करने मक्का व मदीना जाते हैं।इनमें से करीब 40 प्रतिशत से अधिक यात्री एक बार से अधिक बार उमरा करने वाले होते हैं।

हज के बाद सबसे पवित्र यात्रा उमरा

मुसलमानों में हज के बाद सबसे पवित्र यात्रा उमरा मानी जाती है। ये यात्रा हज के बाद अन्य तीर्थस्थलों की होती है। हज और उमरा जाने वाले यात्रियों को 'अल्लाह का मेहमान' माना जाता है।

ये भी पढ़ें

हौती विद्रोहियों का एक और हमला, सऊदी अरब ने नष्ट की मिसाइल
Published on:
18 Sept 2018 04:53 pm
Also Read
View All