खाड़ी देश

सऊदी अरब ने फिर दी सफाई, कहा- खशोगी की हत्या में क्राउन प्रिंस का हाथ नहीं

खशोगी की हत्या के मामले में सऊदी अरब पर दिन पर दिन दवाब बढ़ता जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 11:05 AM IST
prince khashoggi
सऊदी अरब ने फिर दी सफाई, कहा- खशोगी की हत्या में क्राउन प्रिंस का हाथ नहीं

रियाद। पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में सऊदी अरब ने फिर से सफाई दी है। सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल जुबेर का कहना है कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का हाथ नहीं था। सऊदी विदेश मंत्री अल जुबेर ने रियाद में संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। बता दें की खशोगी की हत्या के मामले में सऊदी अरब पर दिन पर दिन दवाब बढ़ता जा रहा है।

सऊदी अरब की सफाई

बता दें कि गुरुवार को सऊदी अरब के सार्वजनिक अभियोजक ने उनसे खशोगी की हत्या के पांच प्रमुख संदिग्धों के लिए मृत्युदंड की मांग की थी। इस मांग के बाद ही सऊदी विदेश मंत्री का बयान सामने आ गया है। सऊदी विदेश मंत्री जुबेर ने कहा कि इस हत्या में शामिल लोगों को कटघरे में खड़ा करने के लिए सऊदी सरकार प्रतिबद्ध है और जब तक खशोगी की हत्या से जुड़े सभी सवालों के जवाब नहीं मिल जाते, यह जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित और प्रतिवादी दोनों ही सऊदी अरब से है।

कतर और तुर्की पर आरोप

सऊदी विदेश मंत्री ने कहा है खशोगी के मामले का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया गया, जो बेहद खेदजनक है। अल जुबेर ने कहा, "कतर की मीडिया ने सऊदी अरब के खिलाफ एक संगठित दुष्प्रचार किया।" उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि तुर्की ने जिस आक्रमकता के साथ सऊदी अरब के खिलाफ अभियान चलाया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। गौरतलब है कि दो अक्टूबर को तुर्की स्थित सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास में खशोगी की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद लंबे समय तक इस बारे में ढ़ीला रवैया अपनाने वाले सऊदी अरब ने आखिरकार उनकी हटाया की बात स्वीकार की और दोषियों को सजा देने की मांग की है।

Published on: