सऊदी अरब के रहने वाले पत्रकार और लेखक जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई थी जमाल खशोगी सऊदी सरकार के खिलाफ लगातार वाशिंगटन पोस्ट में लेख लिखते रहते थे
दुबई। सऊदी के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की जिम्मेदारी लेने का बाद अब सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बड़ा बयान दिया है। प्रिंस सलमान ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि उन्होंने हत्या का आदेश दिया था।
एक टेलीविजन साक्षात्कार में प्रिंस सलमान ने कहा कि जमाल खशोगी की हत्या एक जघन्य अपराध है। मैं सऊदी को नेता होने के नाते इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं, क्योंकि यह अपराध सऊदी सरकार के लिए काम करने वाले एक शख्स ने की है।
खशोगी की मंगेतर ने मांगा जवाब
आपको बता दें कि जमाल खोशीगी की हत्या को लेकर 11 लोगों पर लगाया गया था और इनपर मुकदमा भी चला, लेकिन इसमें से किसी को दोषी नहीं पाया गया।
अब न्यूयॉर्क में एक साक्षात्कार के दौरान खशोगी की मंगेतर हैटिस सेंगिज ने कहा है कि प्रिंस सलमान ने केवल उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली है, वह चाहती हैं के उन्हें बताया जाए कि जमाल को क्यों मारा गया? उनका शव कहां है और हत्या के पीछे उनका क्या मकसद था?
मालूम हो कि सऊदी सरकार के खिलाफ हमेशा से आलोचनात्मक लेख लिखने वाले पत्रकार जमाल खशोगी की 2018 में हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के लिए प्रिंस सलमान को जिम्मेदार माना गया। लेकिन वे हर बार इसस इनकार करते रहे।
हालांकि बीते दिनों अमरीकी टीवी सीरिज के एक साक्षात्कार में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था कि उनकी निगरानी में ही खशोगी की हत्या की गई थी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.