खाड़ी देश

सूडान: आदिवासियों की आपसी लड़ाई में 37 की मौत, 200 से ज्यादा जख्मी

दो गुटों के बीच संघर्ष के कारणों का पता नहीं चल सका बीते एक हफ्ते से चल रहीं थी लड़ाई, राज्य में आपातकाल घोषित किया

less than 1 minute read
Aug 27, 2019
sudan

खार्तूम। सूडान के पूर्वी क्षेत्र में आदिवासियों के दो गुटों के बीच लड़ाई के कारण 37 लोगों की मौत हो गई। इस झड़प में 200 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। अभी संघर्ष के कारणों का पता नहीं चल सका है। दो गुटों के बीच संघर्ष बीते एक हफ्ते से चल रहा था। सोमवार को मरने वालों की संख्या सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह खूनी संघर्ष बानी अमेर और नुबा आदिवासी समुदाय के बीच हुआ था। देश की नवगठित सोवेरिन काउंसिल (संप्रभु परिषद) ने लाल सागर राज्य के गवर्नर को इस मामले में बर्खास्त कर दिया। साथ ही राज्य में आपातकाल घोषित कर दिया गया।

गौरतलब है कि हाल ही में सूडान में ओमर अल-बशीर के तख्तापलट के बाद सूडान में सत्तारूढ़ सैन्य परिषद और विपक्षी गठबंधन ने सत्ता में साझेदारी के एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के मुताबिक एक नई गवर्निंग काउंसिल बनाई जाएगी जिसमें जनता के प्रतिनिधि और जनरल दोनों शामिल होंगे,ताकि देश में चुनाव कराए जा सकें और प्रजातंत्र स्थापित हो।

वहीं, सूडान में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक बाढ़ से देशभर में 60 लोगों की जान चली गई। वहीं 100 से ज्यादा घायल हैं। 900 से ज्यादा घर गिर गए हैं। 32 हजार से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
27 Aug 2019 12:03 pm
Published on:
27 Aug 2019 11:25 am