खाड़ी देश

UAE में CAA का विरोध, प्रवासियों ने भारतीय दूतावास को सौंपा ज्ञापन

यूएई में दूतावास में अधिकारियों से मिलकर सीएए के खिलाफ अपना विरोध ( CAA protest in UAE ) जताया लोगों ने सौंपा 'लेटर ऑफ ऑपजिशन टू सीएए'
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2020, 12:00 PM IST
CAA protest in UAE

अबूधाबी। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के भारतीय प्रवासियों ने विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act) पर चिंता जताते हुए भारतीय दूतावास को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में कहा गया है कि यह 'विभाजनकारी समाज को बढ़ावा देता है।' भारतीय समुदाय के 30 लोगों ने रविवार को दूतावास में अधिकारियों से मिलकर सीएए के खिलाफ अपना विरोध ( CAA protest in UAE ) जताया।

भारत में अपने परिवार के बारे में चिंतित

'लेटर ऑफ ऑपजिशन टू सीएए' को सौंपने के बाद अबूधाबी के निवासी अब्दुल्ला खान ने गल्फ न्यूज से बात करते हुए कहा, 'मैं भारत में अपने परिवार के बारे में चिंतित हूं। मैंने उन्हें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कॉल करने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर सका, क्योंकि सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद संचार लाइनें और इंटरनेट बंद था।'

समाज को बांटने वाले कानून को खत्म करने की अपील

खान ने कहा, 'यहां के भारतीय समुदाय ने समाज को बांटने वाले कानून को खत्म करने के लिए विनम्र अनुरोध करने का फैसला किया है, जिससे सभी धर्मो के लोग शांतिपूर्ण तरीके से रह सकें।' इस पत्र में भारतीय अधिकारियों से 'भेदभावपूर्ण, विभाजनकारी और असंवैधानिक अधिनियम' को खत्म करने का भी आग्रह किया गया है।

Updated on:
1 Jan 2020, 12:00 PM IST
Published on: